Breaking News
Home / breaking / ‘कांग्रेस किंग’ व्हाट्सएप्प ग्रुप में अश्लील वीडियो डाले, कांग्रेस नेत्री ने SP को दी रिपोर्ट

‘कांग्रेस किंग’ व्हाट्सएप्प ग्रुप में अश्लील वीडियो डाले, कांग्रेस नेत्री ने SP को दी रिपोर्ट

अजमेर। राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के व्हाट्सएप्प ग्रुप ‘कांग्रेस किंग’ पर अश्लील वीडियो क्लिपिंग डालकर पार्टी की छवि को खराब करने व अश्लील वीडियो डालकर महिलाओं का शोषण करने का मामला गुरुवार पुलिस कप्तान तक पहुंच गया।

कांग्रेसनेत्री लक्ष्मी नायक ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि वे पिछले काफी साल से राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देती आ रही हैं। पूर्व में वे उक्त पार्टी के विभिन्न पदों पर निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

वर्ष 2017 में आमजन में उक्त पार्टी के प्रति आस्था बनाए रखने के लिए “कांग्रेस किंग ग्रुप” के नाम से एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया गया, जिसका वर्तमान में एडमिन सुरेशचन्द सोनी हैं, ग्रुप में वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से जुडे कई वरिष्ठ एवं पदासीन नेता भी जुडे हुए हैं। इस ग्रुप से जुडे सभी सदस्य पार्टी की छवि को बनाए रखने व आमजन में पार्टी के प्रति जागरूकता लाने व आमजन की समस्याओं का समधान करने जैसा कार्य करते रहने के लिए जागरूक करते हैं।

वर्तमान में इसी ग्रुप से जुडे एक सदस्य प्रकाशचन्द गदिया द्वारा इस ग्रुप में दिनांक 17 फरवरी को करीब 28-29 अश्लील वीडियो क्लिपिंग डाली गई है। इससे ग्रुप से जुडे सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं महिलाओं में कॉफी आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकार का वीडियो ग्रुप में पोस्ट किए से कांग्रेस पार्टी से जुडी महिलाओं की छवि तो धूमिल हो रही है साथ ही पार्टी से जुडे लोगों में भी गलत संदेश जा रहा है।

कांग्रेसनेत्री ने विवादित ​वीडियो की सीडी पुलिस अधीक्षक को शिकायत के साथ सौंपे जाने का दावा भी किया साथ ही प्रकाश गदिया के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Check Also

प्रिजनर वैन में महिला कैदी से गैंगरेप, दो कैदियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया

जिंद. हरियाणा के जिंद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंररेप का मामला सामने …