Breaking News
Home / breaking / कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली। कांग्रेस ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की जिसमे वरिष्ठ नेता कृष्णा तीरथ, राजेश लिलोतिया, हारून यूसुफ, डॉ नरेन्द्रनाथ तथा अरविंद सिंह लवली सहित कई प्रमुख नेता शामिल है।

कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा की सदस्य रही फिर कांग्रेस में वापसी करने वाली अलका लांबा को चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया है।

लिलोतिया को मंगोलपुरी सुरक्षित, यूसुफ को बलिमरान, कृष्णा तीरथ को पटेलनगर सु तथा लवली को गांधीनगर, नरेंद्रनाथ को शाहदरा, मतीन अहमद को सीलमपुरतथा अशोक कुमार वालिया को कृष्णानगर से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ पटपड़गंज सीट से लक्ष्मण रावत को उम्मीदवार बनाया है। रावत पटपडगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

सूची इस प्रकार है:

1 सिद्धार्थ कुंडू नरेला
2 श्रीमती अमरलता सांगवान तिमारपुर
3 मुकेश गोयल आदर्श नगर
4 देवेंद्र यादव बादली
5 प्रदीप कुमार पांडेय रिठाला
6 सुरेंद्र कुमार बवाना (सु)
7 डॉ नरेश कुमार मुंडका
8 जय किशन सुल्तानपुर माजरा (सु)
9 मनदीप सिंह नांगलोई जट
10 राजेश लीलुतिया मंगोलपुरी (सु)
11 सुमेश गुप्ता रोहिनी
12 जेएस नायोल शालीमार बाग
13 देवराज अरोड़ा शकुर बस्ती
14 कमलकांत शर्मा त्रिनगर
15 हरिकिशन जिंदल वजीरपुर
16 सुश्री आकांक्षा ओला मॉडल टाउन
17 सतबीर शर्मा सदर बाजार
18 अलका लांबा चांदनी चौक
19 मिर्जा जावेद अली मटियामहल
20 हारून युसूफ बल्लीमारान
21 गौरव धानक करोलबाग (सु)
22 श्रमती कृष्णा तीरथ पटेल नगर (सु)
23 रमेश कुमार पोपली मोतीनगर
24 अमनदीप सुदान राजौरी गार्डन
25 सुरेन्द्र सेतिया हरिनगर
26 राधिका खेड़ा जनकपुरी
27 आदर्श शास्त्री द्वारका
28 सुमेश शौकीन मटियाला
29 शाहेब सिंह यादव नजफगढ़
30 संदीप तंवर दिल्ली कैंट
31 तलविंदर सिंह मारवाह जंगपुरा
32 अभिषेक दत्त कस्तूरबा नगर
33 नीतू वर्मा मालवीय नगर
34 श्रीमती प्रियंका सिंह आरके पुरम
35 सतीष लोहिया छत्तरपुर
36 अरविंदर सिंह देवली (सु)
37 यदुराज चौधरी अंबेडकर नगर (सु)
38 श्रीमती पुनम आजाद संगम विहार
39 सुखबीर सिंह पवार ग्रेटर कैलाश
40 सुश्री शिवानी चोपड़ा कालकाजी
41 शुभम शर्मा तुगलकाबाद
42 विजय कुमार त्रिलोकपुरी (सु)
43 लक्ष्मण रावत पटपड़गंज
44 हरिदत्त शर्मा लक्ष्मीनगर
45 गुरुचरण सिंह राजू विश्वास नगर
46 डॉ ए के वालिया कृष्णा नगर
47 अरविंद सिंह लवली गांधीनगर
48 डॉ नरेंद्र नाथ शहादरा
49 वीर सिंह ढिगांन सीमापुरी (सु)
50 वीपिन शर्मा रोहतास नगर
51 चौधरी मतीन अहमद सीलमपुर
52 श्रीमती अनविक्षा त्रिपाठी जैन बाबरपुर
53 डॉ एस पी सिंह गोकलपुर (सु)
54 अली मेहंदी मुस्तफाबाद

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …