Breaking News
Home / breaking / कांग्रेस ने सावित्री बाई और राज बब्बर को भी उतारा चुनाव मैदान में

कांग्रेस ने सावित्री बाई और राज बब्बर को भी उतारा चुनाव मैदान में

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुई सांसद सावित्री बाई फुले तथा राज्यसभा सदस्य राज बब्बर काे उत्तर प्रदेश से और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे तथा पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी नाना पटोले को महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने बुधवार रात अपने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह तथा रत्ना सिंह समेत उत्तर प्रदेश से 16 उम्मीदवार शामिल हैं। दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनील दत्त की पुत्री प्रिया दत्त तथा युवा नेता मिलिंद देवड़ा सहित पांच नेताओं को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने आम चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इस प्रकार पार्टी ने अब तक अपने 36 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची इस प्रकार है..

महाराष्ट्र…

1.. नागपुर……..नाना पटोले
2..गढ़चिरौली-चिमुर(सु)….डॉ. नामदेव दल्लौजी उसेंडी
3.. मुंबई उत्तर मध्य….. प्रिया दत्त
4.. मुंबई दक्षिण….मिलिंद देवड़ा
5.. सोलापुर(सु)…. सुशील कुमार शिन्दे

 

उत्तर प्रदेश

6.. नगीना (सु)..श्रीमती ओमवती जाटव
7.. मुरादाबाद….राज बब्बर
8.. खेड़ी..जफर अली नकवी
9..सीतापुर….श्रीमती कैसर जहां
10..मिसरिख(सु)…मंजू राही
11..मोहनलालगंज(सु).. रामशंकर भार्गव
12..सुल्तानपुर…डॉ. संजय सिंह
13.. प्रतापगढ़.. श्रीमती रत्ना सिंह
14..कानपुर…श्रीप्रकाश जायसवाल
15..फतेहपुर..राकेश सचान
16..बहराइच…(सु) सावित्री बाई फुले
17..संत कबीर नगर..परवेज खान
18..बांसगांव(सु)… कुश सौरभ
19..लालगंज(सु)…पंकज मोहन सोनकर
20.. मिर्जापुर..ललितेशपति त्रिपाठी
21..राबर्ट्सगंज(सु).. भगवती प्रसाद चौधरी

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …