Breaking News
Home / breaking / कावड़ यात्रा देख रहे लोगों पर दीवार गिरी,30 जने मलबे में दबे

कावड़ यात्रा देख रहे लोगों पर दीवार गिरी,30 जने मलबे में दबे

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र में बुधवार रात एक दीवार के ढह जाने से मलबे में दबकर करीब 30 लोग घायल हो गए, जिसमें 8 की हालत गम्भीर है।

बिल्सी के उपजिलाधिकारी लाल बहादुर ने बताया कि खैराती नगर गांव में रात डीजे की धुन पर नाचते झूमते कांवडियों को देखने करीब 40 ग्रामीण एक दीवार पर खड़े हो गए। दीवार लोगों का वजन ना सह सकी और भरभरा कर गिर गई। मलबे में दब कर करीब 30 लोग घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से निकाला और उपचार के लिए बिल्सी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। उन्होंने बताया कि 08 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

Check Also

 18 अप्रैल गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.32 बजे …