Breaking News
Home / breaking / किशोर ने किया 5 साल की बालिका के साथ रेप

किशोर ने किया 5 साल की बालिका के साथ रेप

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र में एक किशोर ने पांच साल की बालिका के साथ बलात्कार किया और फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात अवागढ़ क्षेत्र में 15 साल का किशोर पांच साल की बालिका को खजूर खिलाने के बहाने त में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। वह बच्ची को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित बच्ची को पुलिस ने महिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।

इस सिलसिले में बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …