Breaking News
Home / breaking / कुंभ 2019 से पहले दीवारों पर सजने लगीं कलाकृतियां

कुंभ 2019 से पहले दीवारों पर सजने लगीं कलाकृतियां

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में भव्य और दिव्य कुंभ 2019 के लिए पेंट माय सिटी के तहत नगर की सूरत और सीरत को बदलने की मुहिम शुरू हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि विश्व के सबसे बड़े मेले कुंभ के आयोजन के दौरान पेंट माय सिटी मुहिम के तहत प्रयागराज की दीवारों पर साहित्यिक, धार्मिक और एतिहासिक घटनाओं को चित्रों के माध्यम से उकेरा जा रहा है।

इस अभियान के तहत नैनी रेलवे स्टेशन, त्रिवेणी पुष्प के अलावा सभी सरकारी, अर्ध सरकारी समेत कई निजी इमारतों की दीवारों पर भी कृतियों के उकेरने का कार्य किया जा रहा है। नैनी केन्द्रीय कारागार की बाहरी दीवारों पर बनने वाली पेंटिंग सबसे ज्यादा लंबी, ऊंची और ऐतिहासिक होगी।

केन्द्रीय कारागार की दीवार पर समुद्र मंथन की कृतियां उकेरी जा रही हैं। केन्द्रीय कारागार के मुख्य गेट से शुरू होने वाले इस पेंटिंग का पहला पैनल देवासुर संग्राम पर आधारित होगा जिसे फिलहाल पेंट किया जा रहा है। इसके बाद दूसरे पैनल में देवताओं की हार और तीसरे पैनल में भगवान विष्णु से देवताओं की विनती और चौथे पैनल में समुद्र मंथन का चित्र उकेरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इलाहाबाद रेलवे जंक्शन पर साधु-महात्मा, श्रद्धालुओं की कृतियां उकेरी जा चुकी हैं। कृतियों के माध्यम से पूरे शहर को एक नया रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

केन्द्र और प्रदेश सरकार कुंभ के दौरान यहां पहुंचने वाले देश विदेश से करोड़ो श्रद्धालु और पर्यटकों के मन मस्तिष्क में दिव्य और भव्य कुंभ की ऐसी अद्भुत नजारा अंकित कर देना चाहती जो लम्बे समय तक उनके लिए एक यादगार बनी रहे।

दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ की परिकल्पना को साकार करने के लिए इस बार अतिथि सत्कार की खास पहल की गई है। इस कुंभ में अतिथि देवो भव: की भारतीय परंपरा का निर्वाह करने में प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …