Breaking News
Home / breaking / कॉलेज में 17 साल की लड़की का रेप, पांच अरेस्ट

कॉलेज में 17 साल की लड़की का रेप, पांच अरेस्ट

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए बलात्कार मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में उनकी 17 वर्षीय बेटी के साथ एक लड़के द्वारा रेप करने और उसके 10 से 12 साथियों के अश्लील वीडियो बनाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में भरत को नामजद आरोपी बनाया गया था।

पूरे मामले में पुलिस ने बेहद तीव्रता के साथ काम किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस की इस तत्परता के चलते नामजद भरत के साथ बलात्कार के मुख्य आरोपी रोहित सैनी के साथ साथ तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्त्तारी आज ही कर ली गई है। इनके खिलाफ पास्को एक्ट के साथ अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, आगे नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि 17 वर्षीय एक छात्रा दोपहर अपने मित्र से मिलने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गई हुई थी और इसी दौरान 10 से 12 लड़के वहां पहुंच गए। उन लड़कों ने लड़की और उसके मित्र को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की।

उनमें से एक लड़की को खींचकर कॉलेज के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया साथ ही कुछ ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया इतना ही नहीं उन्होंने लड़की से दो हजार रूपए भी छीन लिए। तहरीर में एक नामजद के अलावा 10 से 12 लोगों के खिलाफ आरोप लगाये गए हैं।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …