Breaking News
Home / breaking / क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, दूरदर्शन पर होगा IPL मैचों का प्रसारण

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, दूरदर्शन पर होगा IPL मैचों का प्रसारण

 

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। इस बार करोड़ों दर्शक आईपीएल टी-20 का प्रसारण अब दूरदर्शन पर भी देख सकेंगे।

प्रसार भारती ने अपने ऑफीशियल ट्वीटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में यह जानकारी दी है। प्रसार भारती ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, ‘दूरदर्शन देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब आप पहली बार IPL मैच दूरदर्शन पर देख सकेंगे।’

 

मालूम हो कि आईपीएल टूर्नामेंट के लिए स्टार इंडिया ने 16000 करोड़ रुपए की भारी भरकम कीमत चुकाई है। वहीं स्टार इंडिया ने आइपीएल के अलावा भारत में होने वाले अन्य मैचों के अधिकार भी 6 हजार करोड़ देकर खरीद लिए हैं। स्टार इंडिया ने ये अधिकार आगामी 5 सालों के लिए अपने नाम किए हैं।

इसी बीच प्रसार भारती ने यह घोषणा कर बहुत बड़ी आबादी को तोहफा दिया है।

Check Also

24 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि …