Breaking News
Home / breaking / खाड़ी युद्ध जीतने वाले पूर्व अमरीकन राष्ट्रपति बुश का निधन

खाड़ी युद्ध जीतने वाले पूर्व अमरीकन राष्ट्रपति बुश का निधन

वॉशिंगटन।  वर्ष 1990 का खाड़ी युद्ध जीतने वाले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज H.W. बुश का बीती रात निधन हो गया। वे 94 साल के थे।

सीनियर बुश 1989 से 1993 तक अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे। जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश अगले राष्ट्रपति चुनाव में बिल क्लिंटन से हार गए थे। वे टेक्सास से सांसद रहे। इसके अलावा वे केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईए) के निदेशक भी रहे। अपने पिता के आठ साल बाद उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति पद संभाला। एचडब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा बुश का निधन भी इसी साल अप्रैल में हो गया था।

100 घण्टे में जीता था युद्ध

इराक ने 2 अगस्त 1990 में कुवैत पर आक्रमण किया। सद्दाम हुसैन में कुवैत पर विवादित जगह से 2.4 बिलियन डॉलर का कच्चा तेल चुराने का आरोप लगाया और 15 बिलियन डॉलर का कर्ज चुकाने की मांग की। जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश ने सद्दाम को हिटलर जैसा करार देते हुए क्षेत्र में अमेरिकी सेनाएं भेज दीं। 24 फरवरी 1991 को अमेरिका ने इराक के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। महज 100 घंटे में अमेरिका ने इराक के खिलाफ जंग जीत ली। इसमें अमेरिका के महज 148 और इराक के 20 हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए थे।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …