Breaking News
Home / breaking / खुद को जिन्न बताकर मौलाना ने लेडी हैड कांस्टेबल से किया दुष्कर्म

खुद को जिन्न बताकर मौलाना ने लेडी हैड कांस्टेबल से किया दुष्कर्म

 

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में मोमिन मस्जिद का एक मौलाना एक महिला हेड कांस्टेबल का साल भर से यौन शोषण करता रहा और उससे लाखों रूपए भी ऐंठ लिए।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बागपत की एक महिला हेड कांस्टेबल अपने बेटे के इलाज व घर की सुख शांति के लिए एक मौलाना के जाल में फंस गई। मौलाना ने हेड कांस्टेबल के अंधविश्वास का फायदा पूरा फायदा उठाया और करीब एक वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इलाज के नाम पर उससे लाखों रुपए भी ऐंठ लिए।

इतना ही नहीं शारीरिक संबंध न बनाने पर आरोपी मौलाना महिला हेड कांस्टेबल को उसके बेटे की मौत की चेतावनी देकर डराया भी। फिलहाल आरोपी मौलाना फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार महिला अपने पति की मृत्यु के बाद आश्रित कोटे में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुई थी। अब पदोन्नति के बाद हेडकांस्टेबल के पद पर बागपत एक थाने में तैनात है।

पिछले साल उसका पुत्र सड़क हादसे में घायल हो गया था। बेटे का कई माह तक आईसीयू में इलाज भी चला। इसी दौरान किसी ने उसके बेटे पर ऊपरी-हवा होने की बात बताई, तो कांस्टेबल घबरा गई। बेटे के उपचार के लिए वह 30 जुलाई 18 को शहर की मोमीन मस्जिद के मौलाना जुबैर के पास पहुंची।

आरोप है कि मौलाना ने पीड़िता को उसके बेटे के अंदर जिन्न होने का हवाला देकर उसे रात के 10:30 बजे अकेले बुलाया। मौलाना ने खुद को जिन्न का रूप बताते हुए महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म किया साथ ही आगे भी ऐसा करने को कहा। इस तरह मौलाना ने उसे बेटे की मौत का डर दिखाते हुए करीब एक वर्ष तक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उसने महिला थाने में आरोपी मौलाना जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक गोपेन्द्र यादव का कहना है कि महिला हेड कास्टेबल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मौलाना को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

17 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, …