Breaking News
Home / breaking / खुशखबरी : कई दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, जानिए आज के अपडेट रेट

खुशखबरी : कई दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, जानिए आज के अपडेट रेट

अजमेर। पेट्रोल-पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बीच आज लोगों को मामूली राहत मिली है। आज गुरुवार 18 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ कमी आई है। पेट्रोल
भाव यथावत रहे हैं, यानी न बढ़े और न ही घटे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तेल कम्पनियों के प्रमुखों और विशेषज्ञों के साथ बैठक कर तेल के दामों में लगातार वृद्धि पर चिंता जताई लेकिन उसके ही दिन पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 11 पैसे सस्ता हो गया है। गत कई दिनों से इनके दाम बढ़ते ही जा रहे थे। यहां तक कि केंद्र सरकार द्वारा करीब ढाई रुपए की कटौती के बावजूद पेट्रोल दिन-ब-दिन महंगा होता जा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत दिनों इस पर चिंता भी जताई थी लेकिन उसके अगले फिर पेट्रोल डीजल महंगे हो गए थे। एक दिन पहले बुधवार को अजमेर में पेट्रोल 83.3 रुपए प्रतिलीटर पहुंच गया था लेकिन आज दाम कम होने से 82.82 रुपए लीटर बिक रहा है।

आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के संचालक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

आज के रेट

Date  18.10.18

PETROL.      82.82

DIESEL.       77.67

POWER      85.65

TURBO.      80.88

बीते कल के रेट

Date.   17-OCT-18

PETROL.       83.03

DIESEL.        77.78

POWER.       85.86

TURBO.        81.00

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …