Breaking News
Home / breaking / खुशखबरी : दूसरे दिन भी घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के अपडेट रेट

खुशखबरी : दूसरे दिन भी घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के अपडेट रेट

 

अजमेर। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन कमी हुई है। आज शुक्रवार 19 अक्टूबर को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ कमी आने से लोगों को राहत मिली है।
गत लम्बे समय से रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे आमजन में मोदी सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है। इसे देखते हुए पिछले दिनों केंद्र सरकार ने करीब ढाई रुपए की राहत दी थी। उससे पहले राज्य सरकार ने भी 4 फीसदी वेट कम कर राहत पहुंचाई। लेकिन रोज बढ़ते दामों के कारण सब किए कराए पर पानी फिरता देख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तेल कम्पनियों के प्रमुखों और विशेषज्ञों के साथ बैठक कर तेल के दामों में लगातार वृद्धि पर चिंता जताई। हालांकि उसके बावजूद डैम बढ़ते रहे।

लोगों को राहत तब महसूस हुई जब बुधवार को भाव यथावत रहे। गुरुवार को पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 11 पैसे सस्ता हो गया। शुक्रवार को भी पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है।
आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के संचालक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

आज के रेट

DATE     19-OCT-18

PETROL.       82.58

DIESEL.         77.57

POWER.         85.41

TURBO.          80.78

बीते कल के रेट

Date  18.10.18

PETROL.      82.82

DIESEL.       77.67

POWER      85.65

TURBO.      80.88

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …