Breaking News
Home / breaking / गर्मियों में आप भी घर में बनाकर खाइए गुलकन्द, ये होंगे फायदे

गर्मियों में आप भी घर में बनाकर खाइए गुलकन्द, ये होंगे फायदे

न्यूज नजर : गुलाब को फूलों का राजा माना जाता है। हमारी दिनचर्या में एक बहुत ही अच्छा फूल मन जाता हे। गुलाब प्रेम का प्रतीक है। यह हमारी सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है। इसका अर्क और जल कई फायदे पहुंचाता है तो इसका गुलकन्द सेहत के लिए बहुत अच्छी औषधि है।
गर्मी शुरू हो चुकी है। इसमें आप गुलकन्द का इस्तेमाल करेंगे तो शरीर के साथ मन को भी ठंडक मिलती है। खास बात यह भी है कि आप घर पर ही गुलकन्द बना सकते हैं।

 

गुलकंद के फायदे

आप सभी ने गुलकंद का सेवन अवश्य किया होगा। इसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यही गुलकंद आपके स्वास्थ्य को कई सारे फायदे देता है। गुलकंद को गुलाब की पत्तियों और शक्कर की मदद से बनाया जाता है। यह हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है इसलिए यह गर्मी से संबंधित कई गंभीर समस्याएं जैसे थकान, सुस्ती, खुजली आदि में उपयोग किया जाता है।

गर्मियों में गुलकंद डिहाइड्रेशन की गंभीर समस्या को दूर करता है। गर्मियों में गुलकंद खाने से शरीर में बहुत ताजगी आती है और पानी की कमी भी भी दूर होती है। इसलिए गर्मी मे गुलकंद का सेवन अवश्य करें।गर्मी में मुंह के छालों की परेशानी को दूर करने में गुलकंद बहुत लाभकारी है। अगर मुंह में छाले हो गए है तो दिन में दो बार गुलकंद खाए, ये पेट में जाकर ठंडक पहुंचाता हैं और छालों पर मरहम का काम करता हैं।

हर महीने लड़कियों मासिक धर्म में होने वाले दर्द को दूर करने में भी गुलकंद बहुत लाभकारी है। अगर आप गुलकंद का सेवन करेगी इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिंस दर्द से राहत दिलाने का काम करेगा।

शरीर की हडडियों को मजबूती प्रदान करने में भी गुलकंद बहुत लाभकारी है। गुलाब में प्राकृतिक रूप से विटामिन सी पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। जोड़ों या हड्डियों के दर्द होने पर आप गुलकंद खाएं जो आपके शरीर को आराम देगा।

Check Also

किडनैपिंग केस को दो दिन तक मीडिया से छिपाती रही पुलिस, बाद में लूटी वाहवाही

  अजमेर.अजमेर दरगाह क्षेत्र से अगवा हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने उत्तर …