Breaking News
Home / breaking / गोविंदा ने नम आंखों से दी भतीजे जन्मेंद्र को अंतिम विदाई

गोविंदा ने नम आंखों से दी भतीजे जन्मेंद्र को अंतिम विदाई

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भतीजे जन्मेंद्र आहूजा की 34 साल की उम्र में गुरुवार को मौत हो गई है। जन्मेंद्र की लाश उनके अपार्टमेंट में मिली थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जन्मेंद्र का घर वर्सोवा अंधेरी वेस्ट में स्थित है। पोस्टमार्टम में उनकी मौत नेचुरल बताई गई है। जन्मेंद्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पारले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि पर हुआ। अंतिम संस्कार में गोविंदा के साथ उनके बेटे यशवर्धन व भांजे कृष्णा अभिषेक भी मौजूद थे। हर किसी के चेहरे पर जन्मेंद्र को खोने का गम साफ दिखाई दे रहा था। वहीं भतीजे को खोने गम मे गविंदा की आंखे भी नम हो गईं।

जन्मेन्द्र आहूजा को उनके पिता कीर्ति कुमार ने अपने घर पर काम करने वाले महेंद्र और लाली से गोद लिया था। जन्मेन्द्र एक डायरेक्टर थे। उन्होंने बतौर डायरेक्टर गोविंदा के साथ ‘जहां जायेगा हमें पाएगा’ फिल्म का निर्देशन किया था। इसके साथ ही ‘प्यार दीवाना होता है’ जैसी फिल्म के गीत भी लिखे थे। साल 2006 जन्मेंद्र विवादों में आ गए थे। उन पर महारष्ट्र के एक मंत्री के पर्सनल असिस्टेंट की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …