Breaking News
Home / breaking / चार बच्चों के पिता ने 14 वर्षीय छात्रा को किया प्रेग्नेंट और फिर…

चार बच्चों के पिता ने 14 वर्षीय छात्रा को किया प्रेग्नेंट और फिर…

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के म्योरपुर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार बच्चों के पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि म्योपुर थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 14वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है के साथ गांव में ही अपनी ससुराल में रहने वाला एक व्यक्ति उसकी पुत्री के साथ बहला-फुसला पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। वह चार बच्चों का पिता है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी तब हुई जब किशारी के पेट में दर्द होने लगा। पीड़िता के पिता ने बताया कि पुत्री ने अपनी मां से पेट में दर्द होने की शिकायत की। उन्होंने गांव के ही एक डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वह गर्भवती है।

उन्होंने बताया कि पुत्री से पूछने पर पता चला कि एक वर्ष से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। गर्भवती होने की जानकारी होेने पर पुत्री का गर्भपात कराने के लिए दवा भी खिलायी।

श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर चपकी बभनी निवासी ईश्वर प्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सों समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये भेज दिया है।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …