Breaking News
Home / breaking / चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल के दाम बढ़ना शुरू, जानिए आज के रेट

चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल के दाम बढ़ना शुरू, जानिए आज के रेट

अजमेर। आखिर वही हुआ जिसका अंदेशा था। 5 राज्यों में चुनाव निपटने के साथ ही पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी होने लगी है। करीब डेढ़ महीने बाद आज गुरुवार को पहली बार दाम ऊपर गए हैं। हालांकि आज पेट्रोल महज 9 पैसे महंगा हुआ है।

यहां खास बात यह है कि करीब डेढ़ महीने पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने तेल कम्पनियों के प्रमुखों की बैठक लेकर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर अंकुश की जरूरत बताई थी। तब पेट्रोल 84 रुपए पार हो चुका था।

उसके बाद से ही दाम लगातार कम होते गए। कहा यह जा रहा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम-ज्यादा करना सरकार के हाथ में नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने से पेट्रोल सस्ता हो रहा है। अब यह अजब संयोग है कि 5 राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद दाम बढ़ गए हैं।

अजमेर में आज पेट्रोल 9 पैसे की बढ़त के साथ 70.56 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा। आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date13-DEC-18

Petrol.          70.56

Diesel.          66.59

Power.          73.39

Turbo.           69.81

बीते कल के रेट

Date.       12-DEC-18

Petrol.          70.47

Diesel.          66.59

Power.          73.30

Turbo.           69.81

यह भी पढ़ें

एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी, पेट्रोल 2 रुपए लीटर महंगा होने के आसार

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …