Breaking News
Home / breaking / चुनाव निपटते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, जानिए ताजा रेट 

चुनाव निपटते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, जानिए ताजा रेट 

अजमेर। लोकसभा चुनाव निपटने के अगले ही दिन तेल कम्पनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। आज सोमवार को पेट्रोल 9 पैसे और डीजल 15 पैसे महंगा हो गया है।

 लोगों को यही अंदेशा था। उनका मानना है कि एक बार फिर थोड़ी-थोड़ी बढ़ोतरी करते हुए दोनों तेल पदार्थों की कीमतें दुखदाई हो जाएंगी।

तेल कम्पनियां भले ही यह दावा करे कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बाजार भाव के अनुसार निर्धारित होती हैं लेकिन सच यह है कि केन्द्र सरकार की मर्जी भी महत्व रखती है।

अजमेर में आज पेट्रोल 71.39 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 68.11 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 20-MAY-19

Petrol          71.39

Diesel         68.11

Power        74.22

Turbo        71.33

बीते कल के रेट

Date 19-MAY-19

Petrol          71.30

Diesel          67.96

Power         74.14

Turbo          71.17

Check Also

23 अप्रैल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, हनुमान जन्मोत्सव, वार मंगलवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …