Breaking News
Home / breaking / चुनाव से ऐनपहले फ्लैट से 9746 वोटर आईडी कार्ड बरामद, रहस्य गहराया

चुनाव से ऐनपहले फ्लैट से 9746 वोटर आईडी कार्ड बरामद, रहस्य गहराया

बेंगलुरु। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को होने वाले मतदान से 3 दिन पहले दक्षिण बेंगलुरु की विधानसभा सीट राजराजेश्वरी नगर के एक फ्लैट से मंगलवार देर रात 9746 वोटर आईडी कार्ड बरामद किए गए। इससे चुनाव की निष्पक्षता सन्देह के घेरे में आ गई है।

 

चुनाव आयोग की टीम को मौके से पांच लैपटॉप और एक प्रिंटर भी मिला। इस विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 35 हजार 439 वोटर हैं। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने इस सीट पर चुनाव रद्द करने की मांग की है जबकि कांग्रेस का आरोप है कि यह फ्लैट भाजपा नेता का है।

 

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार के अनुसार मौके पर एक लाख स्लिप भी मिली हैं जो स्लिप निर्वाचन सूची में नाम जोड़ने वाली पर्ची से मिलती जुलती हैं। शुरुआती जांच में वोटर कार्ड सही पाए गए हैं, लेकिन एक लाख स्लिप की जांच बाकी है।

मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देर रात प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जिस फ्लैट से वोटर आईडी मिले हैं वह भाजपा नेता मंजुला नंजामुरी का है। उनके बेटे ने 2015 में यहां से भाजपा के टिकट पर नगर निगम का चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने ये फ्लैट किराए पर लिया था। यहां छापामारी पुलिस या फिर इलेक्शन कमीशन ने नहीं की, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है।

उधर, भाजपा राजराजेश्वरी नगर में चुनाव रद्द करने की मांग करते हुए इसे सत्ताधारी कांग्रेस की साजिश बताया है।

Check Also

किडनैपिंग केस को दो दिन तक मीडिया से छिपाती रही पुलिस, बाद में लूटी वाहवाही

  अजमेर.अजमेर दरगाह क्षेत्र से अगवा हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने उत्तर …