Breaking News
Home / breaking / छत पर सूखते मिले हजारों सुतली बम, 6 मजदूर गिरफ्तार

छत पर सूखते मिले हजारों सुतली बम, 6 मजदूर गिरफ्तार

मेरठ। आपने घर की छत पर पापड़, बड़ी, आचार और मुरब्बे सूखते हुए तो देखे होंगे लेकिन यहां एक घर की छत पर भारी तादाद में सुतली बम सुखाए गए। जब पुलिस ने दबिश दी तो हैरत में पड़ गई।
वहां से 6 मजदूर पटाखे बनाते हुए पकड़े गए, जबकि मालिक समेत दो लोग भागने में कामयाब रहे।
मवाना तहसील स्थित मोहल्ला कल्याण सिंह राजो बाग में पुलिस ने जब रिजवान के घर छापा मारा तो बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ताला तोड़कर घर के अंदर पहुंची तो दंग रह गई क्योंकि रिजवान के मकान में 6 मजदूर और महिलाएं पटाखे बनाते हुए मिले। यहां अवैध रूप से बारूद का कारोबार चल था और घर की छत पर अवैध रूप से सुतली बम बनाकर सूखने के लिए रखे गए थे।
पुलिस ने मौके से 6 मजदूरों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौत के इस खेल का मास्टर मांइड अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। रिजवान की छत से पुलिस ने क्विंटलों से सुतली बम बरामद किए है। सुतली बम का धमाका दिल दहला देने वाला होता है। धमाके की धमक धरती को हिला देती है और उसकी आवाज सुनकर कान कुछ क्षणों के लिए सुन्न हो जाते है।
दीपोत्सव का पर्व नजदीक है। इस दिन हिंदू लोग पटाखे और फुलझड़ी जलाकर अपनी खुशी का इजहार करते है। मेरठ पुलिस ने ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी है लेकिन चंद मुनाफे के चलते कुछ लोग तेज आवाज और बारूद के पटाखे का काला कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस ने इन पर अंकुश लगाने के लिए अवैध पटाखा बनाने वालों के खिलाफ मिशन चला रखा है, जिसके चलते पुलिस शहर के पटाखा बनाने वाले कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …