Breaking News
Home / breaking / जल्द आएगा 100 रुपए का नया नोट, ये खास फीचर होंगे

जल्द आएगा 100 रुपए का नया नोट, ये खास फीचर होंगे

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 100 रुपए का नया नोट जारी करने जा रहा है। नोट की डिजाइन तैयार हो चुकी है और सुरक्षा फीचर तय किए जा चुके हैं। नए नोट में आमजन की जानकारी से इतर कई हाई सिक्योरिटी फीचर होंगे। हर मूल्य वर्ग के नए नोट के अनुसार तकरीबन दो दर्जन विशेष सुरक्षा फीचर हैं। इन्हें आमजन नहीं जानते। 100 के नए नोट में करीब बीस अतिरिक्त सिक्योरिटी फीचर हैं। इन्हें यूवी लाइट में देखा सकता है।

 

नोटबंदी के बाद से अभी तक आरबीआई 2000 रुपए, 500 रुपए, 200, 50 और 10 रुपए के नए नोट जारी कर चुका है। अब 100 का नया नोट जारी करने की तैयारी है। इस नोट के रंग में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं किया गया है।

 

नोट के रंग का आधार नीला ही रहेगा लेकिन, हल्केपन के साथ। नोट के पीछे के हिस्से पर विश्वदाय स्मारक होगा। नोट की लंबाई और चौड़ाई पुराने नोट से कम होगी। वजन भी करीब 20 फीसद कम होगा। यह नया नोट भारतीय कागज से तैयार होगा। नोटबंदी के बाद करेंसी छपाई के लिए भारत सरकार भारतीय कागज का इस्तेमाल बढ़ा रही है। इसके पहले उसकी निर्भरता विदेश पर थी और उसे करेंसी पेपर आयात करना पड़ता था।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …