Breaking News
Home / breaking / जानी-मानी तमिल अभिनेत्री प्रियंका ने फंदे पर झूलकर किया सुसाइड

जानी-मानी तमिल अभिनेत्री प्रियंका ने फंदे पर झूलकर किया सुसाइड

 

चेन्नई। जानी-मानी तमिल टेलीविजन अभिनेत्री प्रियंका ने बुधवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री की घरेलू परिचारिका जब सुबह उसके घर पहुंची तो उसे घर की छत से फंदे से लटकता हुआ पाया। उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रियंका का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए किलपॉक अस्पताल भेज दिया। घरेलू परिचारका ने बताया कि जब वह अभिनेत्री के घर के दरवाजे पर पहुंची तो दूध की थैली बाहर ही पड़ी देखी, तभी उसे कुछ गड़बड़ होने का संदेह हो गया था।

 

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि आत्महत्या के पीछे का कारण घरेलू विवाद हो सकता है। प्रियंका ने तीन साल पहले बास्केटबॉल कोच अरुणबाला के साथ विवाह किया था अौर उनके कोई संतान नहीं थी। इसको लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था।

तमिल सोप ओपेरा ‘वमसम’ में ज्योतिका के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रियंका पिछले कुछ सप्ताह से अकेली ही रह रही थी।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …