Breaking News
Home / breaking / जिसको मृत समझ अंत्येष्टि की, वह तीन दिन बाद जीवित लौटी

जिसको मृत समझ अंत्येष्टि की, वह तीन दिन बाद जीवित लौटी

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक शव को अपनी लापता लड़की मानकर परिजनों ने उसकी अंत्येष्टि कर दी, पर बाद में वह जीवित घर लौट आई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 19 मार्च को मझगवां थाना क्षेत्र के पिंड्रा कैलाशपुर से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। इसी बीच 21 मार्च को रीवा जिले के हनुमना में एक लड़की का शव मिला। लापता किशोरी की तलाश में जुटे परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया।

परिजनों ने उसकी शिनाख्त अपनी लड़की के रूप में की और अंतिम संस्कार के लिए घर ले आए। अगले दिन पुलिस की औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद 23 मार्च को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।शव के अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद कल गुमशुदा किशोरी सकुशल अपने घर लौट आई। उसे जीवित देख सभी चकित रह गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित किशोरी के परिजनों ने किसी और लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया है। हनुमना में मिले शव को पहचानने मे हुई चूक की वजह से अज्ञात लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है कि जिसका अंतिम संस्कार किया गया, वह कौन थी। घर लौटकर आई किशोरी से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

Check Also

 18 अप्रैल गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.32 बजे …