Breaking News
Home / breaking / जोधपुर में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की 10 साल छोटे निक से हुई शादी

जोधपुर में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की 10 साल छोटे निक से हुई शादी

जोधपुर। यहां का उम्मेद पैलेस एक बार फिर शाही शादी का गवाह बना है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी गवैये अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से ब्याह रचा लिया है। गुरुवार से शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को रिंग सेरेमनी और संगीत सेरेमनी हुई। इसमें एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने डांस किया। खुद प्रियंका और निक ने भी प्रस्तुति दी।

शनिवार को हल्दी की रस्म के बाद 200 किलो का केक काटा गया।

इसके बाद क्रिश्चियन रीति से दोनों ने मैरिज की। इस मौके पर जोधपुर का आसमान रंगबिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। बड़ी-बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में प्रियंका-निक शादी के बंधन में बंध रहे हैं। रविवार को वे पहले हिन्दू रीति रिवाज से फेरे लेंगे।

खास मेहमान, खास इंतजाम

प्रियंका की शादी के लिए मेहमानों के साथ वर्किंग क्रू के लिए भी बेहद सख्त नियम बनाए गए हैं। वर्किंग क्रू के माेबाइल फोन लेकर उन्हें बिना कैमरे वाले फोन्स दिए गए हैं। उन्हें आईडेन्टिटी कार्ड के बिना प्रिमाइसिस में एंट्री नहीं दी जाएगी। गेस्ट्स से भी मोबाइल फोन के बिना वेन्यू पर आने की रिक्वेस्ट की गई है।

दरअसल, प्रियंका-निक ने वेडिंग कवरेज राइट्स 2.5 मिलियन में बेचे हैं। इसलिए इतनी सख्ती बरती जा रही है। सिर्फ फैमिली मेम्बर्स को ही मोबाइल फोन्स लाने की परमिशन दी गई है।​​​​​​​

 

 

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …