Breaking News
Home / breaking / टिक टॉक वीडियो में नफरत फैलाने पर एक्टर एजाज खान को भेजा जेल

टिक टॉक वीडियो में नफरत फैलाने पर एक्टर एजाज खान को भेजा जेल

 

मुंबई। टिक टॉक वीडियो बना कर मुंबई पुलिस का मज़ाक बनाने वाले एक्टर एजाज़ खान को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब एजाज़ गिरफ्तार हुए हैं। इससे पहले वे 2018 में ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार हुए थे।

दरअसल, टिक टॉक पर 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस पर विवादित वीडियो बनाया, जिसको एजाज़ ने सपोर्ट किया था और उसके बाद एजाज़ ने इस ग्रुप के साथ मिलकर एक टिक टॉक वीडियो बनाया जिसमें मुंबई पुलिस का मज़ाक बनाया था।

एक दिन की कस्टडी में जाने के बाद एजाज़ की पत्नी एंड्रिया सामने आई और उन्होंने मीडिया से बात की। बात करते समय वे रो पड़ी और उन्होंने कहा कि वे अपने पति के लिए न्याय चाहती हैं और उनके पति बेक़सूर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ है और उन्हें जान बूझकर फंसाया जा रहा है।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …