Breaking News
Home / breaking / टीवी प्रोड्यूसर ने कहा ‘भारत एक दोगला देश’, छिड़ा विवाद

टीवी प्रोड्यूसर ने कहा ‘भारत एक दोगला देश’, छिड़ा विवाद

मुंबई। टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस 11 के एक्स कंटस्टेंट विकास गुप्ता ने देश को लेकर विवादित बयान दिया है। महिलाओं के हक की पैरवी करते हुए उन्होंने भारत को दोगला देश करार दे दिया। इससे विवाद पैदा हो गया है।

‘बीविदबेटी’ चैरिटी फैशन शो के लिए रैंप वॉक करने पहुंचे विकास ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब भी भारत में महिलाओं के साथ समान व्यवहार की बात आती है तब उनके साथ दोहरा रवैया अपनाया जाता है। भारत एक दोगला देश है। हम अपने देश को ‘भारत माता’ कहकर संबोधित करते हैं। जब हमारे देश में महिलाओं की सुविधाओं और उन्हें उनका हक देने की बात होती है तो यहां कुछ भी नहीं होता। महिलाओं के लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। उनके लिए सिर्फ समानता देना ही बहुत बड़ा सुधार होगा।’ इस दौरान उन्होंने खुद अपने घर की मिसाल भी दी।

उन्होंने कहा ‘मुझे याद है कि मेरी बहन का जन्मदिन तब तक नहीं मनाया गया जब वह 10 साल की नहीं हो गई। उसके बाद मैंने अपने जेबखर्च से पैसा बचाने का फैसला किया और उसका जन्मदिन मनाना शुरू किया। इसकी शुरुआत बहुत छोटी-छोटी चीजों से होती है। बचपन में जब मेरी बहन अक्सर जोर से हंसा करती थी तो मेरी दादी कहती थीं कि लड़कियों को जोर से नहीं हंसना चाहिए। मैंने तब भी सवाल किया था। मुझे लगता है कि हम बदल रहे हैं। विकास ने कहा कि लड़कों को अपनी बहनों और माताओं के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए। लड़का होने के नाते हम अपने घरों के माहौल को बदल सकते हैं। हम देश को धीरे-धीरे बदल सकते हैं, जो कि बहुत जरूरी है।’

Check Also

सर्वसम्मति से मौसर-गंगा प्रसादी पर पाबंदी का निर्णय

अजमेर। शिक्षा और सामाजिक जागरूकता बढ़ने के साथ ही कई समाज अब कुरीतियों से किनारा …