Breaking News
Home / breaking / थर्मोकोल व प्लास्टिक के कप-प्लेट पर भी प्रतिबंध, होगी छापेमारी

थर्मोकोल व प्लास्टिक के कप-प्लेट पर भी प्रतिबंध, होगी छापेमारी

 

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण को लेकर यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 15 अगस्त से थर्मोकोल व प्लास्टिक के कप, प्लेट, ग्लास व चम्मच पर प्रतिबंध लग जाएगा। पॉलीथिन व प्लास्टिक कप-प्लेट की रोकथाम के लिए छापेमारी व निगरानी में तेजी लाई जाएगी।

प्रदेश में 50 माइक्रोन तक के पॉलीथिन के कैरीबैग 15 जुलाई से प्रतिबंधित है। अब तक प्रदेश में 13 टन पॉलीथिन जब्त की जा चुकी है। इस दौरान 35 लाख रुपए जुर्माना वसूला जा चुका है।

 

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पॉलीथिन व प्लास्टिक के एक बार इस्तेमाल होने वाले बर्तनों पर 15 अगस्त से प्रतिबंध लगेगा। इस अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए इसलिए छापेमारी पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन, प्लास्टिक व थर्मोकोल पर प्रतिबंध को और सख्ती से लागू करने के लिए कहा है। नगर निकायों के साथ ही जिला प्रशासन पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

 

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …