Breaking News
Home / breaking / दशहरे पर कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

दशहरे पर कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

नई दिल्ली। देशभर में दशहरे की धूम के बीच कई इलाकों में बारिश की होने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट भी देखी जा रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लगभग जा चुका है और उत्तर पश्चिम मानसून जोर पकड़ रहा है। इसके साथ ही आने वाले दिनों अच्छी खासी मौसम में तब्दीली देखने को मिल सकती है।

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से लुढ़क सकता है। इसके साथ ही यहां बारिश के साथ बर्फबारी की संभावनाएं भी काफी बढ़ गई है।

 

आने वाले दिनों में तटीय और दक्षिण कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर बिजली की चमक के साथ तूफान आ सकता है।

थोड़े दिन पहले ही तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु , पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, जम्मू एवं कश्मीर, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कई स्थानों पर झमकर बारिश हुई है। उधर राजस्थान अब भी दिन में तप रहा है। रात में भी पंखे कूलर चलाने पड़ रहे हैं। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राजस्थान का फलोदी इलाका सबसे गर्म रहा।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …