Breaking News
Home / breaking / दाे लाख कर्मचारियाें को झटका, पेंशनर्स से भी रिकवरी

दाे लाख कर्मचारियाें को झटका, पेंशनर्स से भी रिकवरी

 

 

जयपुर। पूर्ववर्ती और वर्तमान सरकार के एक आदेश में प्रदेश के डेढ़ से दाे लाख कर्मचारियाें के वेतनमान में उतार-चढ़ाव हाे रहा है। जुलाई में जाे कर्मचारी सेवानिवृत्त हाे रहे हैं उनकी पेंशन पर भी संशाेधन के कारण राेक सी लग गई है। मामला इतना उलझ गया कि कर्मचारियाें का वेतनमान ताे कम हाे ही रहा साथ में रिकवरी भी निकाली जा रही है।

 

पूर्व में वेतन ज्यादा था अब उसे कम किया जा रहा है। कर्मचारियाें का कहना है कि सर्वाेच्च न्यायालय का निर्णय है कि बढ़ा हुआ वेतन कम नहीं किया जा सकता लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वर्तमान मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने कर्मचारियाें पर आर्थिक मार देनी शुरू कर दी है। कर्मचारी की रिकवरी न्यूनतम एक लाख से अधिकतम चार लाख रुपए तक हाे रही है।

 

प्रभावित हाेने वाले कर्मचारियाें में मंत्रालयिक कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कार्य प्रभारी कर्मकार एवं अधीनस्थ सेवाओ के कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारी अब फिर से न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के प्रयास में हैं।

कर्मचारियों को नुकसान क्या होगा

30 अक्टूबर 2017 से पहले एक जुलाई 2013 के बाद 4200 रुपए ग्रेड पे लेने वाले कर्मचारी काे अब 27 साल की सेवा के बाद 2800 रुपए का ग्रेड मिलेगा। यानी 1400 रुपए कर्मचारी का वेतन कम कर दिया गया। वर्तमान सरकार के आदेश जारी हाेते ही वित्त विभाग के कर्मचारी वेतनमान में कांट-छांट में जुट गए। इतना ही नहीं, जुलाई में जाे कर्मचारी सेवानिवृत्त हाे गया अाैर उसने पूर्व में वेतनमान लिया और अब अगर उसका वेतनमान कम हाेगा ताे उसकी पेंशन से रिकवरी के आदेश हुए हैं। इसीलिए तमाम कर्मचारियाें की पेंशन भी अटकी हुई है।

मामला यूं समझें

2013 में वर्तमान मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने अपने पिछले कार्यकाल में एक जुलाई 2013 से 1900 ग्रेड पे काे 2400, 2000 काे 2400, 2100 काे 2400, 2400 काे 2800 और 2800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियाें काे 2800 ग्रेड पे देने का आदेश जारी किया था। पांच जुलाई 2013 काे नाै, 18,27 वर्षीय एसीपी पर 2400 ग्रेड पे वाले कर्मचारियाें काे नाै वर्ष पर 2800, 18 वर्ष पर 3600 अाैर 27 वर्ष पर 4200 तथा 2800 ग्रेड पे वालाें काे नाै वर्ष पर 3600, 18 वर्ष पर 4200 और 27 वर्ष पर 4800 रुपए ग्रेड पे देने का निर्ण हुआ। तब कर्मचारियों ने इससे राहत महसूस की लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने अपने पिछले कार्यकाल में 30 अक्टूबर 2017 काे एक जुलाई 2013 वाले नाै, 18,27 वर्ष वाले एसीपी पर ग्रेड पे में संशाेधन के आदेश कर दिए। उसमें कर्मचारियाें ग्रेड पे कम किया गया। अशाेक गहलाेत सरकार ने वसुंधराराजे के आदेश काे हूबहू लागू करते हुए नाै अगस्त काे रिकवरी के आदेश के जारी कर दिए। जो संशोधित ग्रेड पे है उसमें 2400 ग्रेड पे काे नाै साल पर 2400, 18 वर्ष पर 2400 और 28 वर्ष पर 2800 तथा 2800 ग्रेड पे पर नाै साल में 2800, 18 वर्ष पर 3600 और 27 वर्ष पर 4200 रुपए का ग्रेड पे देने के ऑर्डर जारी हुए।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …