Breaking News
Home / breaking / दिशा दीप पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नवीन नामदेव का “ज्ञानाचार्य” अवार्ड से सम्मान

दिशा दीप पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नवीन नामदेव का “ज्ञानाचार्य” अवार्ड से सम्मान

 

 भोपाल। विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी मध्य प्रदेश द्वारा 5 सितंबर को आयोजित  35वें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में  20 वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए भोपाल के  दिशा दीप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य नवीन नामदेव को  “ज्ञानाचार्य” अवार्ड   से सम्मानित किया गया। 

गरिमामयी कार्यक्रम में सर्वप्रथम समिति के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच  चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं  के  पद-प्रक्षालन किए। इसके बाद सभी सदस्यों ने महाआरती के माध्यम से पूजा अर्चना की।भव्य गरिमामयी कार्यक्रम में देशभर से चयनित 32 शिक्षक शिक्षिकाओं को हार फूल पहनाकर  श्रीफल, प्रशस्ति  पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय दुबे (काकू भाई) पूर्व उप गृहमंत्री, मध्यप्रदेश शासन ने की।

प्राचार्य नामदेव को यह सम्मान मिलने पर दिशा दीप शाला परिवार के संचालक, समस्त शिक्षकों एवं छात्र – छात्राओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही नामदेव समाज ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …