Breaking News
Home / breaking / देवरानी-जेठानी से रेप, पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा

देवरानी-जेठानी से रेप, पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के बबीना क्षेत्र्र में धारदार हथियार के बल पर दो महिलाओं के साथ बलात्कार कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पकडे गए ईनामी आरोपी अजय कुशवाहा को खैलार थानाक्षेत्र में शहनाई गेस्ट हाउस मोड से गिरफ्तार किया गया। अजय बबीना थानाक्षेत्र के ईसाई चौकी खैलार का निवासी है।

इस पर 18 जून को दो महिलाओं, जो आपस में रिश्ते में देवरानी-जेठानी हैं, के साथ चाकू के बल पर योजनाबद्ध तरीके से बलात्कार को अंजाम देने का आरोप है। पीडिताओं ने अजय के अलावा तीन और पर आरोप लगाए थे।

पुलिस अजय के तीन अन्य साथियों आनंद रयकवार, हरिराम रयकवार और महेंद्र रयकवार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन घटना को अंजाम देकर अजय फरार हो गया था। यह लंबे समय से फरार था इसलिए इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार के ईनाम की भी घोषणा की थी।

पुलिस लगातार इसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। आखिरकार आज अजय भी पुलिस के शिकंजे में फंस गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

17 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, …