Breaking News
Home / breaking / दो करोड़ के सोने के बिस्किट के साथ दो अरेस्ट

दो करोड़ के सोने के बिस्किट के साथ दो अरेस्ट

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई से करीब छह किलो सोना लेकर इंदौर पहुंचे दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से करीब छह किलो सोने के बिस्किट बरामद हुए थे।

डीआरआई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुंबई से कल सुबह वाली विमानसेवा से इंदौर आए दो यात्रियों को देवी अहिल्या बाई होलकर हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया था। इनमें एक महिला भी शामिल है। दोनों यात्रियों के कब्जे से सौ-सौ ग्राम सोने के बिस्किट करके कुल छह किलो सोना पाया गया है।

अधिकारियों को आशंका है कि ये सोना खाड़ी के किसी देश से तस्करी कर लाया गया है। कल देर रात तक दोनों आरोपियों से विमानतल पर ही पूछताछ जारी रही, जिसके बाद दोनों को डीआरआई कार्यालय ले जाया गया।

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …