Breaking News
Home / breaking / नरेंद्र मोदी भ्रष्ट, सभी मिलकर आगे भी इसी तरह रोकेंगे

नरेंद्र मोदी भ्रष्ट, सभी मिलकर आगे भी इसी तरह रोकेंगे

 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा के इस्तीफा को लोकतंत्र की जीत बताते हुए आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘भ्रष्ट’ हैं आैर उन्होंने राज्य में विधायकों की खुलेआम खरीद फरोख्त करने की अनुमति दी।

गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का दावा करते हैं लेकिन वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री भ्रष्ट हैं।’

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में कांग्रेस एवं जनता दल (एस) के विधायकों की खरीद फरोख्त करने की अनुमति दी है। यह एक भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा को कर्नाटक में सत्ता में आने से रोका गया है उसी तरह सभी विपक्षी दल मिलकर उसे सभी जगह रोकेंगे।

 

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …