Breaking News
Home / breaking / Shocking: नहीं रहे जननेता अटल जी, देशभर में शोक की लहर

Shocking: नहीं रहे जननेता अटल जी, देशभर में शोक की लहर

नई दिल्ली। पिछले 9 हफ्तों से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एम्स में निधन हो गया है।। वह 93 वर्ष के हैं। एम्स ने गुरुवार शाम 5.35 बजे बुलेटिन जारी कर इसकी घोषणा की। इसी के साथ देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मृत्य 5 बजकर 5 मिनट पर हुई बताते हैं।

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 15 अगस्त को एक बुलेटिन जारी कर पूरे देश को चिंता में डाल दिया था। इसमें कहा गया कि  ”ये दुर्भाग्यपूर्ण कि उनकी हालत बीते 24 घंटे में और ख़राब हो गई है. उनकी हालत नाज़ुक है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।”

इस पर बुधवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वाजपेयी को देखने के लिए एम्स गए थे। गुरुवार को मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह फिर एम्स पहुंचे। शाम होते-होते एम्स में राहुल गांधी, मायावती समेत विभिन्न दलों के नेताओं का जमावड़ा हो गया। बड़ी संख्या में आम लोग भी एकत्र हो गए। शाम 50.35 बजे एम्स ने उनके निधन की सूचना दी।

भारत रत्न से सम्मानित

भाजपा के संस्थापकों में शामिल अटल तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।
उन्हें इसी वर्ष जून में किडनी में संक्रमण और कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था।

अटलजी की पार्थिव देह को एम्स से उनके निवास पर ले जाया जाएगा। वहां कुछ देर आमजन के दर्शनार्थ रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें

वाजपेयी को राजनेताओं की श्रद्धांजलि : देश ने खोया महान सपूत

अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा अटलजी का पार्थिव शरीर

Check Also

प्रिजनर वैन में महिला कैदी से गैंगरेप, दो कैदियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया

जिंद. हरियाणा के जिंद जेल में बंद महिला कैदी के साथ गैंररेप का मामला सामने …