Breaking News
Home / breaking / नामदेव छीपा समाज का विवाह सम्मेलन 22 अप्रैल को

नामदेव छीपा समाज का विवाह सम्मेलन 22 अप्रैल को

 

न्यूज नजर डॉट कॉम
पाली। श्री नामदेव छीपा समाज सेवा समिति (108) गांव के तत्त्वावधान में 22 अप्रैल 19 को सांडेराव स्थित निम्बेश्वर धाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

 

समिति अध्यक्ष रिखब चंद परमार, सचिव रूपचंद गहलोत व सह सचिव पूरन चंद परमार ने बताया कि श्री नामदेव छीपा समाज धर्मशाला में विवाह सम्मेलन होगा। आयोजन के तहत 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजे विनायक स्थापना होगी। साथ ही सन्त संत शिरोमणि श्री नामदेव जी की छवि का अनावरण होगा। रात 9:00 बजे कार्यकारिणी की बैठक होगी।

 

अगले दिन 22 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे से बारात आगमन एवं स्वागत होगा। 8:00 बजे से 10:30 बजे तक अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। सुबह 8:00 बजे से शोभायात्रा रवाना होगी। तोरण सामेला और मिलनी सुबह 9:30 बजे होंगे। वरमाला का कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे होगा। इसके बाद 10:30 बजे पाणिग्रहण संस्कार शुरू होगा। दोपहर 1:00 बजे से महाभोज शुरू होगा।

दोपहर 3:00 बजे आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। शाम 5:00 बजे विदाई दी जाएगी। आयोजन को लेकर बड़े पैमाने पर बंदोबस्त किए गए हैं। सम्मेलन में दूरदराज से भी बड़ी संख्या में नामदेव छीपा समाज बंधु सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़ें

नामदेव समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों की नई सूची जारी

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …