Breaking News
Home / breaking / नामदेव टांक क्षत्रिय छीपा-दर्जी समाज ने मिलकर निकाली शोभायात्रा, लगाया छप्पन भोग

नामदेव टांक क्षत्रिय छीपा-दर्जी समाज ने मिलकर निकाली शोभायात्रा, लगाया छप्पन भोग

न्यूज नजर डॉट कॉम

भीलवाड़ा। सांगानेर में सामाजिक एकता की मिसाल रखते हुए नामदेव टांक क्षत्रिय छीपा-दर्जी समाज संस्थान ने बसन्तोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया। समाज के मंदिरों को सुन्दर रंगीन लाइटों से सजाया गया। बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर दोनों ही मंदिरों पर प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक विद्वान पंडितों ने वेदमंत्र के बीच अभिषेक किया। ठाकुर जी को सजाया-सँवारा गया।

दोपहर में 1.15 बजे ठाकुर जी को अलग अलग बेवाणो में बिराजित कराया गया। श्री नामदेव जी महाराज की भी सुन्दर जाकी सजाई गई ।

ठाकुर जी एवम् नामदेवजी की शोभायात्रा पूरे गांव में समाज के घर द्वार पर पहुची जहां पर सभी समाज बंधुओ ने पूजा अर्चना कर आरती उतारी। जगह-जगह पर शोभायात्रा में पुष्प वर्षा की गई एवम् समाज बंधुओं को जलपान कराया गया।

शाम को 6 बजे बेवाण श्री गोपाल नामदेव जी के मंदिर पर पहुची जहां पर समाज के सभी महिलाओ एवं पुरुषों ने बेवानो में विराजित ठाकुर जी एवम् श्री नामदेव जी महाराज की महाआरती उतारी ।बड़ा ही विहंगम नयनाभिराम दृश्य था। यहाँ पर श्री गोपाल नामदेव जी मंदिर में ठाकुर विट्ठल नामदेवजी को छप्पन प्रकार के मेवे मिष्ठान का भोग लगाया गया।

महाआरती के बाद सभी समाज बंधुओ को विट्ठल नामदेव के जयकारो के साथ छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया, प्रसाद वितरण के पश्चात शोभायात्रा विट्ठल नामदेव के जयकारों के साथ शोभा यात्रा सम्प्पन हुई । शोभा यात्रा में महिला पुरुष एवम् युवा साथियो ने बड़े उत्साह से भाग लिया। भीलवाड़ा समाज बंधुओ ने भी शोभायात्रा में भाग लिया।

इस आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में अभिनव छापरवाल, सुनील सर्वा, सूर्यप्रकाश तोलम्बिया, राकेश किजड़ा, सुरेन्द्र तोलम्बिया, गोपाल किजड़ा, सुरेन्द्र नथिया, अरविन्द छापरवाल, हेमंत किजड़ा सहित सभी युवा साथियों का प्रशंसनीय योगदान रहा। सांगानेर में ठाकुर जी की शोभायात्रा का क्रम लगभग 35 साल से अनवरत रूप से चला आ रहा है।

यह भी पढ़ें

बसन्त पंचमी पर जगह-जगह निकली सन्त नामदेव जी की शोभायात्राएं

 

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …