Breaking News
Home / breaking / पत्नी के चरित्र पर शक करता था अधेड़, आखिर यह हुआ अंजाम

पत्नी के चरित्र पर शक करता था अधेड़, आखिर यह हुआ अंजाम


पटियाला। 
शक के कीड़े ने एक और परिवार तबाह कर दिया। एक अधेड़ को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। अंजाम यह हुआ कि गुस्से में उसने पत्नी का कत्ल कर दिया और खुद भी सुसाइड की कोशिश की। अब उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार 55 साल के सुरेश कुमार ने सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपनी पत्नी वीना उम्र करीब 50 साल के सीने व पेट पर चाकू से वार कर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद सुरेश ने अपने हाथ की नस काट ली और कमरे को अंदर से बंद करके लेट गया।

इसी बीच बेटे को पता चल गया। उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। लोगों ने दीवार फांद अंदर जाकर दरवाजा तोड़ा और सुरेश कुमार को अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरे कमरे में वीना की लाश पड़ी थी।

सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन के इंचार्ज रमनदीप सिंह, डी.एस.पी. सिटी वन योगेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। फोरैंसिक टीम ने मौके से सैंपल भरे। पुलिस ने लाश राजिंदरा अस्पताल भिजवा दी। मृतका के बेटे विशाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …