Breaking News
Home / breaking / पत्नी को नहीं भेजने पर नाराज दामाद ने किया ससुर का मर्डर

पत्नी को नहीं भेजने पर नाराज दामाद ने किया ससुर का मर्डर

बरेली। किला क्षेत्र में पत्नी को ससुराल नहीं भेजने पर नाराज दामाद ने अपने ससुर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने आज यहां बताया कि हुसैनबाग निवासी टेलर मुहम्मद रईस मियां (64) ने बेटी सीमा का निकाह किला के बाकरगंज रेती मुहल्ला निवासी फहीम मियांके साथ किया था।

उसकी पत्नी पिछले दस माह से बेटे के साथ मायके में रह रही है। उसका पति अपनी पत्नी को बुलाने के लिये कई बार अपने ससुराल गया था लेकिन वह नही गयी। उसका ससुर उसे अपने बेटे से भी नही मिलने देता था।

इस दौरान उसकी पत्नी ने फहीम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। किसी तरह समझाने बुझाने के बाद वह ससुराल में रहने लगी लेकिन मुकदमा चलता रहा। दस महीने पहले फहीम की पत्नी मायके चली आई थी। इस बात को लेकर कल रात फहीम का अपने ससुर से विवाद हो गया। इस बीच आक्रोशित फहीम ने अपने ससुर पर कई बार चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …