Breaking News
Home / breaking / पुलिस ने नहीं ले जाने दी बारात, दुल्हन किसी दूसरे से ब्याही

पुलिस ने नहीं ले जाने दी बारात, दुल्हन किसी दूसरे से ब्याही

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के न्यूरिया कस्बे में कोरोना बचाव के लिए किया गया लाॅकडाउन में पुलिस प्रशासन से बरात ले जाने की अनुमति नही मिलने पर एक युवक को होने वाली दुल्हन से ही हाथ धोना पड़ा।

बरात नहीं पहुंचने और शादी आज करने की जिद पर अड़े लड़की के पिता ने बेटी का निकाह कस्बे के ही एक दूसरे युवक के साथ कर दिया। इसके बाद लडके पक्ष वालो ने लड़की पक्ष वालों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

न्यूरिया थाना प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि न्योरिया निवासी सफीक अहमद लाला के पुत्र वसीम का विवाह 23 मार्च को कस्वा कलीनगर निवासी रफीक अहमद की पुत्री से तय हुआ था।
कोरोना वायरस के कारण लाॅकडाउन के चलते 23 मार्च को पुलिस ने बरात ले जाने की अनुमति नहीं दी।

जिस पर लडके पक्ष वालों ने लड़की पक्ष के लोगों से किसी अन्य तारीख में शादी करने की बात कही थी। लड़की पक्ष ने आज़ ही शादी करने की बात कह कर कस्वे के ही किसी दूसरे युवक के साथ लड़की का निकाह करा दिया। निकाह की सूचना मिलने पर लडके के पिता ने लड़की पक्ष के विरुद्ध थाना में तहरीर दे दी है।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …