Breaking News
Home / breaking / पुष्कर नगर पालिका में फिर खिला ‘कमल’, 25 में से 14 सीटों पर कब्जा

पुष्कर नगर पालिका में फिर खिला ‘कमल’, 25 में से 14 सीटों पर कब्जा

 

अजमेर। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में आज मतगणना के बाद पुष्कर नगरपालिका पर एक बार फिर भाजपा ने कब्ज़ा जमा लिया है।

पुष्कर में भाजपा के 14 पार्षद, कांग्रेस के नौ और दो निर्दलीय पार्षद निर्वाचित घोषित किए गए। यहां भाजपा का बोर्ड बनना तय है। वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष कमल पाठक वार्ड चार से चुनाव जीत गए हैं।

पुष्कर नगरपालिका के लिए पच्चीस वार्डों पर 73 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य अजमाया। यहां 83.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के तुरंत बाद भाजपा कांग्रेस ने अपने अपने संभावित पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी थी।

अब 26 नवंबर को नगरपालिका अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है जिसमें एकबार फिर कमल पाठक की दावेदारी मजबूत दिखाई दे रही है। हालांकि ओमप्रकाश पाराशर भी अपना दावा पेश कर सकते हैं।

पुष्कर नगर पालिका चुनावों परिणाम की घोषणा के बाद भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है भाजपा को 25 में से 14 वार्डों में जीत हासिल हुई। बोर्ड बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत होने से बीजेपी का बोर्ड बनना तय हो गया। वार्ड 23 से नगरपालिका के उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले प्रत्याशी रहे।

यह रहा हार जीत का आंकडा

वार्ड नंबर 24 से मुकेश कुमावत ने सबसे ज्यादा 292 मतों से जीत हासिल की। पालिका अध्यक्ष कमल पाठक 217 मतों से, कांग्रेस के गोपाल चौधरी 11 वोटों से तथा निर्दलीय प्रत्याशी जयनारायण दगदी ने मात्र 15 वोटों से जीत हासिल की।

भाजपा को 14, कांग्रेस को 9 व 2 पर निर्दलीय की जीत

वार्ड नंबर 1 में शंभू चौहान ने भाजपा के सुखराम को 21 मतों से हराया। शंभू चौहान को 251 मत जबकि सुखराम को 230 मत मिले।

वार्ड नंबर 2 में भाजपा की पिंकी तेजी ने कांग्रेस की संगीता को 32 मतों से हराया भाजपा की पिंकी को 84 मत व संगीता नागोरा को 52 मत मिले।

वार्ड नंबर 3 में रोहन बाकोलिया ने निर्दलीय प्रत्याशी हरीश धौलपुरिया को 191 मतों से हराया यहां कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेम प्रकाश बाकोलिया तीसरे नंबर पर रहे रोहन को 375 हरीश धौलपुरिया को 184 व कांग्रेस के प्रेम प्रकाश को 152 मत मिले।

वार्ड नंबर 4 में पालिका अध्यक्ष कमल पाठक ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद पाराशर को 217 मतों से हराया। पालिकाध्यक्ष पाठक को 485 व कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद को 268 मत मिले।

वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस की सरोज दगदी ने भाजपा की पुष्पा वैष्णव को 60 मतों से हराया सरोज को 261 तो भाजपा की पुष्पा को 201 मत मिले।

वार्ड नंबर 6 में भाजपा की वंदना पाराशर ने कांग्रेस के दीक्षा पाराशर को 180 मतों से हराया वंदना पाराशर को 285 तो वहीं कांग्रेस की 105 मिले।

वार्ड नंबर 7 में भाजपा की उमा देवी पाराशर ने कांग्रेस की कुसुम भारद्वाज को 191 मतों से हराया उमा देवी को 325 तो कांग्रेस की कुसुम को 134 मिले ।

वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस के टीकम शर्मा ने भाजपा के महेश पाराशर को 67 मतों से हराया टीकम शर्मा को 431 महेश पाराशर को 364 मत मिले।

वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस की समरता पाराशर ने भाजपा की उदीती पाराशर को 19 मतों से हराया समृता को 194 भाजपा की उदीती को 175 मत मिले।

वार्ड नंबर 10 में कांटे की टक्कर में कांग्रेस के गोपाल चौधरी ने भाजपा के अरुण वैष्णव को 11 मतों से हराया गोपाल चौधरी को 206 तो वही अरुण वैष्णव को 195 मत मिले।

वार्ड नंबर 11 में धर्मेंद्र नागौरा ने कांग्रेस के महेश पाल को 111 मतों से हराया। धर्मेंद्र को 276 मत मिले तो वहीं कांग्रेस के महेश पाल कोरिया को 165 तथा निर्दलीय प्रत्याशी राजेश को 102 मत हासिल हुए।

वार्ड नंबर 12 में भाजपा के रवि बाबा ने निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र पाराशर को 111 मतों से हराया। रवि बाबा को 365 तो वही निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र को 254 मत मिले तथा कांग्रेस के प्रत्याशी संजय जोशी 163 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

वार्ड नंबर 13 में भाजपा की लक्ष्मी देवी पाराशर ने कांग्रेस की सुनीता पाराशर को 126 मतों से हराया। लक्ष्मी देवी पाराशर को 449, कांग्रेस के सुनीता पाराशर को 323 मत मिले।

वार्ड नंबर 14 में कांटे की टक्कर में निर्दलीय प्रत्याशी जयनारायण दगदी ने कांग्रेस के हिमांश कुमावत को 15 मतों से हराया। जयनारायण को 190, हिमांशु को 175 मत मिले, भाजपा के ओमप्रकाश पाराशर को 99 मतों से संतोष करना पडा।

वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस के ओमप्रकाश डोळ्या ने भाजपा के सुदर्शन को 42 मतों से हराया। ओमप्रकाश को 291 मत मिले तो सुदर्शन को 248 वोट मिले।

वार्ड नंबर 16 में त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के शिवस्वरूप महर्षि ने निर्दलीय प्रत्याशी राजेश को 77 मतों से हराया। शिवस्वरूप को 211, निर्दलीय प्रत्याशी राजेश को 134 तथा कांग्रेस के सिद्धार्थ शर्मा को 124 मत हासिल हुए।

वार्ड नंबर 17 में महेंद्र सिंह खंगारोत ने कांग्रेस के महेश नायक को 27 मतों से हराया। महेंद्र सिंह खंगारोत को 124 तथा महेश को 97 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता नायक को 50 मत हासिल हुए।

वार्ड नंबर 18 में भाजपा के कमल रामावत ने निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश शेखावत को 32 मतों से हराया। कांग्रेस के उम्मीदवार रविशंकर को मात्र 12 मत हासिल हुए। भाजपा के कमल रामावत को 188 व निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश को 156 मत मिले।

वार्ड नंबर 19 में भगवती भाटी ने कांग्रेस की बीना दगदी को 143 मतों से हराया। भाजपा की भगवती को 205 मिले तथा बीना दगदी को 62 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी शीतल को 60 मत हासिल करने में सफल रहीं।

वार्ड नंबर 20 में धीरज जादम ने भाजपा के विनोद महावर को 30 मतों से हराया। धीरज जादम को 140 मत, भाजपा के विनोद को 110 तथा निर्दलीय प्रत्याशी धीरज राम को 47 मत मिले।

वार्ड नंबर 21 में उमा देवी दगदी ने भाजपा की ज्योति रावत को 45 मतों से हराया। कांग्रेस की उमा देवी को 238 मत तथा भाजपा की ज्योति रावत को 193 मत मिले।

वार्ड नंबर 22 में भाजपा के विष्णु सेन ने कांग्रेस के राजेश दगदी को 116 मतों से हराया। विष्णु सेन को 208 मत, राजेश दगदी को 92 मत मिले।

वार्ड नंबर 23 में भाजपा के मुकेश कुमावत ने कांग्रेस की सीता देवी कुमावत को 292 मतों से हराया। कुमावत को 437 मत तथा कांग्रेस की सीता देवी को मात्र 145 वोट हासिल हुए।

वार्ड नंबर 24 में कांटे की टक्कर रही। निर्दलीय प्रत्याशी कैलाश श्रेष्ठि ने भाजपा के जगदीश चौधरी को 86 मतों से हराया। कैलाश को 164 मत, भाजपा के जगदीश चौधरी को 78 तथा कांग्रेस के नौरत रांकावत को 64 मत मिले।

वार्ड नंबर 25 में पुष्पा दायमा ने भाजपा की विमला देवी को 88 मतों से हराया। पुष्पा दायमा को 275 मत, भाजपा की विमला देवी को 187 मत हासिल हुए।

Check Also

 15 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 12.11 …