Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल आज फिर महंगा हुआ, डीजल 9 पैसे सस्ता

पेट्रोल आज फिर महंगा हुआ, डीजल 9 पैसे सस्ता

अजमेर। 5 राज्यों में चुनाव निपटने के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम में उथल-पुथल होने लगी है।
दो दिन पहले पेट्रोल के दाम 9 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाने के बाद तेल कम्पनियों ने आज शनिवार को फिर इसके दाम 5 पैसे प्रतिलीटर बढ़ा दिए हैं। जबकि डीजल के रेट में लोगों को राहत मिली है। डीजल 7 पैसे सस्ता हुआ है।
करीब डेढ़ महीने तक दाम कम होने के बाद गुरुवार को पहली बार पेट्रोल के दाम ऊपर गए थे। लोगों को आशंका है कि अब वापस पेट्रोल-डीजल महंगा होगा।

अजमेर में आज पेट्रोल 70.61 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा। जबकि डीजल 66.43 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा। आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date.    15-DEC-18

Petrol.          70.61

Diesel.          66.43

Power.          73.44

Turbo.           69.64

बीते कल के रेट

Date.       14-DEC-18

Petrol.           70.56

Diesel.            66.50

Power.             73.39

Turbo.              69.71

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …