Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल-डीजल के रेट आज भी कम हुए, जानिए अब कितनी मिली राहत

पेट्रोल-डीजल के रेट आज भी कम हुए, जानिए अब कितनी मिली राहत

मतदान के बाद रेट बढ़ने के कयास फेल

अजमेर। पेट्रोल-डीजल के दाम आज रविवार को भी कम हुए हैं। पांच राज्यों में मतदान सम्पन्न होने के बाद भी आज पेट्रोल-डीजल सस्ता होने का क्रम जारी है, अलबत्ता अब बेहद कम राहत मिल रही है।

आम जनता में यह चर्चा है कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल सस्ता किया गया। आने वाले दिनों में फिर से रेट बढ़ा दिए जाएंगे। बहरहाल आज भी रेट कम हुए हैं।

अजमेर में आज पेट्रोल के दाम में महज 15 पैसे और डीजल के दाम में 22 पैसे की कमी हुई है। आज अजमेर में पेट्रोल 71.02 रुपए प्रतिलीटर बिकेगा।

आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date.    09-DEC-18

Petrol.         70.87

Diesel.         67.07

Power.         73.70

Turbo.          70.29

बीते कल के रेट

Date.    08-DEC-18

Petrol.          71.02

Diesel.          67.29

Power.         73.85

Turbo.          70.50

यह भी पढ़ें

एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी, पेट्रोल 2 रुपए लीटर महंगा होने के आसार

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …