Breaking News
Home / breaking / पेट्रोल साढ़े चार साल में सबसे ज्यादा कीमत पर पहुंचा, लोगों में रोष

पेट्रोल साढ़े चार साल में सबसे ज्यादा कीमत पर पहुंचा, लोगों में रोष

 

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम अब साढ़े चार साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। आम आदमी में तेजी से रोष पनप रहा है । दिल्ली में पेट्रोल 74.03 रुपए प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया। इससे पहले सितंबर 2013 में पेट्रोल की कीमत इस भाव के ऊपर गई थी।

 

इस वक्त देश में सबसे महंगा डीजल चेन्नई में है। यहां डीजल पहली बार 70 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है।
बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल बाजार के साथ इंडियन बास्केट में क्रूड की ऊंची कीमतों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इंडियन बॉस्‍केट में क्रूड के भाव पिछले महीने औसतन 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहे हैं।

 

ऐसे में आम चुनाव के पहले मोदी सरकार भी एक्साइज ड्यूटी घटाकर कंज्यूमर्स को राहत देने का दबाव बढ़ रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.99 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में 81.84 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह से दिल्ली में डीजल की कीमत 64.93 रुपए प्रति लीटर व मुंबई में 69.14 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

 

शहर               पेट्रोल                डीजल
दिल्ली           73.99/लीटर      64.93/लीटर
मुंबई             81.84/लीटर      69.14/लीटर
कोलकाता     76.70/लीटर       67.62/लीटर
चेन्नई          77.94/लीटर      70.45/लीटर

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …