Breaking News
Home / breaking / प्याज के दामों ने निकाले आंसू, 80 रुपए प्रति किलो तक चढ़े

प्याज के दामों ने निकाले आंसू, 80 रुपए प्रति किलो तक चढ़े

नई दिल्ली। रसोई की शान और स्वाद की जान महंगाई के पिंजरे में छटपटा रही है। आपूर्ति कम होने के कारण बाजार में प्याज को लेकर हाहाकार मचा है। दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमतें 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। बाकी शहरों में भी प्याज 50 से 70 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेचा जा रहा है।

 

महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों से कम आवक के कारण प्याज की थोक एवं खुदरा कीमतें उच्च स्तर पर हैं। एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी, आजादपुर मंडी में प्याज की कीमतें 50 से 60 रुपए किलो से ऊपर बोली जा रही है।

आवक आधी

एशिया के सबसे बड़े प्याज बाजार, महाराष्ट्र की लासलगांव मंडी से प्याज की आवक 47 प्रतिशत गिरकर मंगलवार को 12,000 क्विंटल रह गई। पिछले साल इस दौरान यह आंकड़ा 22,933 क्विंटल था। लासलगांव मंडी में प्याज 33 रुपए प्रति किलो में बिका, इसके मुकाबले पिछले साल इसी दिन प्याज के दाम 7.50 रुपए प्रति किलो था।

 

सरकार चिंतित

प्याज के बढ़ते दामों ने सरकार की नींद उड़ा दी है।सरकार ने एम.एम.टी.सी. को 2,000 टन प्याज आयात करने और नेफेड और एस.एफ.ए.सी. को आपूर्ति बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर 12 हजार टन प्याज खरीदने का निर्देश दिया है।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …