Breaking News
Home / breaking / प्याज महंगे लेकिन सोना हो रहा सस्ता, जानिए कहां तक आ गए भाव

प्याज महंगे लेकिन सोना हो रहा सस्ता, जानिए कहां तक आ गए भाव

 

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में आई गिरावट का असर आज दिल्ली सर्राफा बाजार में भी नजर आया। यहां सोना 120 रुपए टूटकर 30400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

इसी तरह चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 675 रुपए टूटकर 39325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.22 प्रतिशत गिरकर 1280.61 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमरीका सोना वायदा 0.92 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1283.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

डॉलर में गिरावट लेकिन…

आमतौर पर डॉलर में गिरावट आने पर लोग सोने में इन्वेस्ट करते हैं। इससे सोने के दाम बढ़ते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

डॉलर में गिरावट से कीमती धातुओं में तेजी आनी चाहिए थी लेकिन निवेशकों के सतर्कता बरतने की वजह से कीमती धातुओं में भी गिरावट दर्ज की गई है। आमतौर पर निवेशक डॉलर से निकासी कर पीली धातु में निवेश करते हैं जिससे डॉलर के फिसलने पर सोना में बढोतरी होती है जबकि अभी डॉलर के साथ ही कीमती धातुओं में भी गिरावट का रुख बना हुआ है।

यह भी पढ़ें

प्याज के दामों ने निकाले आंसू, 80 रुपए प्रति किलो तक चढ़े

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …