Breaking News
Home / breaking / प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र पोस्ट करने वाला डाॅक्टर अरेस्ट

प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र पोस्ट करने वाला डाॅक्टर अरेस्ट

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश के भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ अभद्र सामग्री पोस्ट करने वाले होमियोपैथी डाॅक्टर को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आरोपी डाॅक्टर सुनील निषाद (28) ठाणे जिला के कल्याण और मुंबई के विक्रोली में रहता है। आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने फेसबुक पर साध्वी प्रज्ञा को अभद्र सामग्री पोस्ट की थी और साथ ही क्षत्रिय और ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी भी की थी। पुलिस ने उन्हें धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र तिवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि डॉ. सुनील निषाद ने फेसबुक पर एक विशेष समुदाय, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और अन्य लोगों पर आपत्तिजनक पोस्ट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल से साध्वी प्रज्ञा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं और चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में 19 मई को यहां मतदान होना है।

Check Also

 15 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 12.11 …