Breaking News
Home / breaking / प्रियंका चोपड़ा को मुंह दिखाई में सास ने दिए ‘हीरे के झुमके’, कीमत 55 लाख

प्रियंका चोपड़ा को मुंह दिखाई में सास ने दिए ‘हीरे के झुमके’, कीमत 55 लाख

नई दिल्ली। जोधपुर के उम्मीद पैलेस में शाही अंदाज में सात फेरे लेने वाली प्रियंका चोपड़ा को सासू मां डेनिस जोनस ने मुंह दिखाई में हीरे के झुमके गिफ्ट किए हैं। प्रियंका के इन झुमकों की कीमत 55 लाख रुपए बताई जा रही है।

जोनस फैमिली के सभी लोग इस शादी में मौजूद रहे तो वहीं चोपड़ा फैमिली ने भी सभी रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रियंका की शादी 1 और 2 दिसंबर को पहले क्रिश्चियन और फिर दूसरे दिन हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई।

मीडिया के मुताबिक निक जोनस की मां डेनिस ने बहू प्रियंका को डायमंड ईयररिंग्स गिफ्ट किए है जिनकी कीमत 79,500 डॉलर यानि कि इंडयिन करेंसी में करीब 55.46 लाख रुपये है। इन झुमकों में इस तकरीबन 170 स्टोन लगे हैं और इस डिजाइन को स्नोफ्लेक कहा जाता है। इसे गोल्ड और डायमंड में बनाया गया है।

बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए मंडप को खास तरीके से सजाया गया था। मंडप की ऊंचाई करीब 40 फीट थी। बेंगलुरू से आए पंडित चंद्रशेखर शर्मा की अगुआई में 11 पंडितों ने शादी के मंत्र पढ़े।

रिपोर्ट्स के अनुसार जोधपुर में शादी करने के बाद ये कपल मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी करेगा। दिल्ली की पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी के आने की संभावनाएं हैं, तो वहीं मुंबई के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावाड़ा लगेगा।

Check Also

24 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि …