Breaking News
Home / breaking / प्रियंका चोपड़ा ने 11 साल छोटे सिंगर निक जाेनस से की सगाई

प्रियंका चोपड़ा ने 11 साल छोटे सिंगर निक जाेनस से की सगाई

मुंबई । बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ने वाली फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 11 साल छोटे निक जाेनस के साथ शनिवार को सगाई कर ली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाबी परंपरा के साथ सगाई की रस्म प्रियंका के घर पर ही संपन्न हुयी। इस दौरान प्रियंका के करीबी दोस्त और परिजन मौजूद थे। प्रियंका पीले परिधान में थी जबकि निक सफेद कुर्ता और पायजामा पहने हुए थे।

सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुयी है। प्रियंका ने शाम को पार्टी आयोजित की है , जिसमें रणवीर सिंह, कंगना रनौत, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, अनुराग कश्यप, संजय लीला भंसाली, मुकेश अंबानी, दीपिका पादुकोण और दूसरी मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं। शादी की तारीख का एलान जल्द हो सकता है।

Check Also

किडनैपिंग केस को दो दिन तक मीडिया से छिपाती रही पुलिस, बाद में लूटी वाहवाही

  अजमेर.अजमेर दरगाह क्षेत्र से अगवा हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने उत्तर …