Breaking News
Home / breaking / पड़ोसन से अवैध सम्बंध बने तो पत्नी को यूं रास्ते से हटाया

पड़ोसन से अवैध सम्बंध बने तो पत्नी को यूं रास्ते से हटाया

 

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश मे बलरामपुर के सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र मे अवैध सम्बंधों के चलते पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि बीते 24 दिसम्बर को नेवादा गांव में मोमिना नामक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पति जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी मोटरसाइकिल से जिले की सीमा से बाहर गोंडा की तरफ भागने की फिराक मे था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे देवरिया इनायत गांव के पास गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि करीब तीन साल पहले आरोपी जावेद ने मृतक मोमिना से प्रेम विवाह किया था। जावेद लखनऊ मे पेरिस आफ प्लास्टर का काम करता था। जो अपनी पत्नी मोमिना को साथ लेकर रहता था।

उसी मकान मे सिद्धार्थनगर की आलिया अपने माता पिता के साथ रहती थी। आलिया का उसके पति से विवाद चल रहा था। इसी बीच जावेद और आलिया से अवैध सम्बंध हो गया। जिसके चलते जावेद अपनी पत्नी मोमिना को उसके मायके छोड कर ज्यादातर लखनऊ अकेले रहने लगा।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मृतक पत्नी से छुटकारा चाहता था। जिसके चलते 24 दिसम्बर की देर शाम लखनऊ से नेवादा गांव आया। अपनी पत्नी को लखनऊ ले जाने के लिए बहाने से गांव के बाहर बुलाया। जहां उसने पत्नी मोमिना की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पुआल से ढक कर वहां से फरार हो गया।

मृतक की मां रजिया की तहरीर पर पुलिस आरोपी जावेद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे तलाश रही थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Check Also

 17 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, रामनवमी पर्व, वार बुधवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि …