Breaking News
Home / breaking / फारुख इंजीनियर ने मांगी अनुष्का शर्मा से माफी, जानिए क्यों

फारुख इंजीनियर ने मांगी अनुष्का शर्मा से माफी, जानिए क्यों

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। फारुख इंजीनियर ने कहा था कि इस साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप के दौरान भारतीय चयनकर्ताओं को उन्होंने अनुष्का शर्मा को चाय परोसते हुए देखा था। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

फारुख इंजीनियर ने कहा था कि ये बात भारतीय चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े करती है कि वो विश्व कप के दौरान अनुष्का को चाय दे रहे थे। उनके इस बयान पर काफी विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा ने इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। अब फारुख इंजीनियर ने कहा है कि उन्होंने ये बयान मजाक में दिया था और अनुष्का को बिना मतलब इस विवाद में घसीट लिया गया।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंन कहा, ‘हां, ये हुआ था। लेकिन मैं अनुष्का का मजाक नहीं उड़ा रहा था। वो बहुत प्यारी और चार्मिंग महिला हैं, एक बहुत अच्छी इंसान हैं। वो और विराट कोहली रोल मॉडल हैं। अगर उन्हें मेरी बातें बुरी लगीं तो मैं उनसे माफी मांगता हूं। मेरी बात सिर्फ और सिर्फ चयनकर्ताओं के लिए थी, जो शायद अपना काम अच्छे से नहीं कर रहे थे। विराट और अनुष्का के खिलाफ मैं कुछ नहीं कह रहा था।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने ये मजाक में कहा था, जिसका राई का पहाड़ बनाया जा रहा है। बेचारी अनुष्का को इन सबमें घसीटा गया, वो बहुत प्यारी हैं। विराट शानदार कप्तान हैं और कोच रवि शास्त्री भी बहुत अच्छे हैं। इस पूरे किस्से को जबर्दस्ती बढ़ाया गया।’

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …