Breaking News
Home / breaking / फाल्गुन मास का सबसे पवित्र और शुभ दिन फुलेरा दूज आज, जानें क्या है खास

फाल्गुन मास का सबसे पवित्र और शुभ दिन फुलेरा दूज आज, जानें क्या है खास

न्यूज नजर :

आज 17 फरवरी को शादियों और अन्य शुभ कार्यों की धूम मचेगी। आज फुलेरा दूज है। फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को ‘फुलेरा दूज’ मनाई जाती है। इसे फाल्गुन मास का सबसे पवित्र और शुभ दिन माना जाता है। उत्तर भारत में गांवों में आज भी इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।

फुलेरा दूज हिंदू कैलेंडर के हिसाब से फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष द्वितीय को मनाई जाती है। साल 2018 में यह 17 फरवरी को मनाई जाएगी। फुलेरा दूज का समय 17 फरवरी दिन 3.56 से शुरू होकर 18 फरवरी शाम 4.50 तक रहेगा।

प्रकृति से जुड़ाव

बसंत से जुड़ा यह त्योहार भगवान कृष्ण एवं राधा के प्रेम का त्योहार है। खेतों में छाए सरसों के पीले फूलों की तरह सभी के हृदय में बस जाता है। यह उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रचलित है।

होली की शुरुआत

फुलेरा दूज केे दिन से सूखी होली की शुरुआत हो जाती है एवं होलिका दहन तक गुलाल से होली ब्रज में एवं इसके आस पास के क्षेत्रों में अत्यधिक देखने को मिलती है। उत्तरांचल में भी सूखी होली का विशेष त्योहार बड़े जोर-शोर से मनाया जाता है।

Click also

होली के आठ दिन पहले लगेगा होलाष्टक, शुभ कार्य रहेंगे वर्जित

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …